फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Studies will start on 49 seats in National Institute of Unani Medicine

Ghaziabad News: राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान में 49 सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Studies will start on 49 seats in National Institute of Unani Medicine
गाजियाबाद। राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान में सात अलग-अलग विभाग के लिए आयुष मंत्रालय ने 49 सीटें आवंटित कर दी हैं। काउंसलिंग के बाद संस्थान में छात्रों का पंजीकरण होगा। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कमला नेहरूनगर स्थित यूनानी चिकित्सा संस्थान में स्त्री रोग, हिजामा थैरेपी के अलावा गुर्दा, लिवर, फेफड़े, दिल, ऑर्थो, बाल रोग के अलावा त्वचा संबंधी बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। संस्थान में यूनानी पद्धति में परास्नातक और पीएचडी की शिक्षा दिलाई जाएगी। इनमें औषधि विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मूल्यांकन और यूनानी चिकित्सा और प्रथाओं के वैज्ञानिक सत्यापन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। संस्थान में पढ़ाई के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से फिलहाल सात विभागों के लिए 49 सीट आवंटित की गई है। प्रत्येक विभाग में सात छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। छात्रों को सीटें आवंटित करने के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। मंत्रालय से जल्द ही छात्रों को संस्थान आवंटित करके पंजीकरण का काम शुरू हो जाएगा। संस्थान में इस समय ओपीडी में रोजाना 1400 से 1600 मरीजों का इलाज और वार्ड में भर्ती 45 से 50 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. सैय्यद शाह आलम ने बताया कि आयुष मंत्रालय की तरफ से संस्थान को 49 सीटें दी गई हैं। अभी काउंसलिंग चल रही है। छात्रों को सीटें आवंटित होने के बाद पंजीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। सात अलग-अलग विभाग में सात-सात छात्रों की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed