फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Students will become partners of Digital India

डिजिटल इंडिया के भागीदार बनेंगे स्टूडेंट

Sun, 11 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Students will become partners of Digital India
एजुुकेशन - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए अब स्टूडेंट्स सहभागी बनेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर यूजीसी ने वित्तीय साक्षरता अभियान को लांच किया है। यह प्रोग्राम 12 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच चलेगा।
विज्ञापन


इसमें नोटबंदी के बाद तेजी से बदलती भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों को बताया जाएगा। स्टूडेंट्स पहले यह खुद सीखेंगे। इसके अपने वह घर और समाज का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से देश डिजिटल इकनॉमी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार कैशलेस ट्रांजेक्शन को ज्यादा तवज्जो दे रही है। इसी कड़ी में यूजीसी ने भी पहल की है। यूजीसी ने इस संबंध में सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर के मुताबिक विकसित देशों में जिस प्रकार लोग ई-बैंकिंग के अलावा कैशलेस ट्रांजेक्शन के जो तरीके अपनाते हैं, उसे यहां भी तेजी से प्रचारित किया जाएगा।

अभियान में एक्सपर्ट स्टूडेंट्स को ई-बैंकिंग, मोबाइल एप के जरिए ट्रांजेक्शन करना, विभिन्न बैंकों की ऑनलाइन व्यवस्थाओं से स्टूडेंट्स को रूबरू कराएंगे ताकि वह पहले खुद इन तरीकों का इस्तेमाल करें।

इसके बाद अपने घर के सदस्यों व समाज के अन्य लोगों को ट्रेंड करेंगे। वित्तीय साक्षरता अभियान से पूरे समाज को डिजिटल इकनॉमी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

अभिभावकों ने डिजिटल बैंकिंग के बारे में जाना
 नोटबंदी के बाद ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए गीता संजय मेमोरियल स्कूल में शनिवार को डिजिटल बैंकिंग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

स्कूल में शनिवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग के साथ अभिभावकों के लिए कार्यशाला भी रखी गई। कार्यशाला में शालिनी सक्सेना ने अभिभावकों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बारे में बताया।


इस दौरान अभिभावकों की ज्यादा सवाल पेटीएम के इस्तेमाल को लेकर थे। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर पवन जिंदल, प्रिंसिपल अलका सिंघल, उप प्रधानाचार्य मनीष शर्मा के साथ अन्य स्टाफ मौजूद रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed