{"_id":"66c1215375679243d3001017","slug":"students-voted-with-enthusiasm-to-choose-their-favorite-teacher-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1008-444050-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रिय शिक्षक चुनने के लिए छात्रों \nने उत्साह के साथ किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रिय शिक्षक चुनने के लिए छात्रों ने उत्साह के साथ किया मतदान
विज्ञापन
मोदीनगर/मुरादनगर। अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2024 को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन मोदीनगर और मुरादनगर के चार स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए मतदान किया। लाइनों में लगे छात्र मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अंगुली पर स्याही लगने के साथ ही छात्रों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई। शिक्षकों ने भी इस अनुभव को छात्रों के लिए सराहनीय बताया।
मोदीनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय, मुरादनगर के ओमसन पब्लिक स्कूल, जवाहरलाल मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज और एकलव्य पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वोटिंग की। मोदीनगर के अमीरपुर बड़ायला गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। मतदान के लिए छह पोलिंग बूथ बनाए गए, जहां विद्यार्थियों की कतारें लग गईं। कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों ने कंप्यूटर पर क्लिक कर अपने प्रिय शिक्षक को वोट दिया। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुना जाना शिक्षकों के लिए गर्व की बात है।
मुरादनगर में ओमसन पब्लिक स्कूल के अकादमी निदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला शिक्षक सम्मान शिक्षकों के लिए अच्छी पहल है। छात्रों ने अपने मनपसंद शिक्षक के लिए मत का प्रयोग किया। आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित जवाहरलाल मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेनू तोमर ने कहा कि पहले कभी छात्राओं को अपनी प्रिय शिक्षिका चुनने का मौका नहीं मिला। वोटिंग को लेकर छात्राओं से लेकर शिक्षिकाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। पाइपलाइन मार्ग स्थित एकलव्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रूपा रानी त्यागी ने कहा कि छात्रों ने अपने मत के द्वारा अपने प्रिय शिक्षक का चयन किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
बोलीं छात्राएं
वोट डालने की मिली जानकारी
अभी तक मतदान के बारे में सुना था। आज अपने प्रिय शिक्षक के लिए मतदान कर बहुत अच्छा लगा। भविष्य में जब भी अवसर आएगा तो मतदान अवश्य करूंगी। - आयुषी यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय
वोटिंग करने के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। अपने मत का प्रयोग कैसे करना है, उसकी प्रेरणा भी मिली। प्रिय शिक्षक का चुनाव कठिन है लेकिन मतों की संख्या इसका निर्णय करेगी। - यशिका, ओमसन पब्लिक स्कूल
हमारे शिक्षक हमारा मार्गदर्शन करते हैं, जिससे हमें जीवन को जीने और लोकतंत्र के प्रति जानकारी मिलती है। शिक्षक सम्मान के लिए हुई प्रक्रिया से वोटिंग के महत्व का पता चला। - प्रज्ञा, ओमसन पब्लिक स्कूल
अपने प्रिय शिक्षिका को अमर उजाला के मंच पर पहुंचाने के लिए वोट दिया। वैसे सभी शिक्षिका अच्छी हैं। सबसे बड़ी बात इस प्रक्रिया से मतदान प्रक्रिया की भी जानकारी मिली। - छवि, जवाहरलाल मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज
अपनी पसंदीदा शिक्षिका के लिए वोट देकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, मेरा सपना था कि मैं भी वोट करूं। आज वोट करके यह सपना भी पूरा हो गया। - काकुल, जवाहरलाल मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज
शिक्षकों के लिए हुए मतदान से बहुत खुश हूं। इस मतदान से मुझे अपने प्रिय शिक्षक को चुनने का अवसर मिला। इस तरह से हम उनके प्रति अपने प्यार और सम्मान को भी प्रकट कर सकते हैं। - इफ्फत नाज, एकलव्य पब्लिक स्कूल