फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student's school bag left in Namo Bharat train, returned by security personnel

Ghaziabad News: नमो भारत ट्रेन में छूटा छात्र का स्कूल बैग, सुरक्षाकर्मियों ने लौटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Student's school bag left in Namo Bharat train, returned by security personnel
मोदीनगर। नमो भारत ट्रेन में शुक्रवार से आम लोगों के लिए यात्रा शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम गाजियाबाद से मोदीनगर आ रहे छात्र सुशांत का बैग ट्रेन में छूट गया। सुरक्षाकर्मियों ने बैग बरामद कर छात्र को लौटा दिया।
विज्ञापन

मोदीनगर नाॅर्थ स्टेशन पर तैनात सुरक्षा अधिकारी ने अंकुर सैन ने बताया कि शुक्रवार शाम यात्री सुशांत ने सूचना दी कि उनका बैग ट्रेन में छूट गया है। सुशांत ने गाजियाबाद से मोदीनगर नाॅर्थ स्टेशन की यात्रा की थी। मोदीनगर उतरते समय वह अपना बैग ट्रेन में ही भूल गए। मोदीनगर के बाद ट्रेन वापस साहिबाबाद के लिए रवाना हो गई। जानकारी के बाद सुरक्षा अधिकारी ने साहिबाबाद संपर्क किया तो बैग ट्रेन में सुरक्षित मिला। इसके बाद सुरक्षाकर्मी अगली ट्रेन से बैग लेकर मोदीनगर पहुंचे और सुशांत को सौंप दिया। वहीं लोगों ने आवश्यक कार्यों के अलावा ट्रेन का आनंद लेने के लिए नमो भारत में सफर किया। शनिवार को ऐसे लोगों की संख्या अधिक रही। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर निवासी रविंद्र कुमार पत्नी सुषमा और बच्चों के साथ ट्रेन के आनंद लेने के लिए मोदीनगर पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस के नेता प्रदीप कंसल, डॉ. मुकेश गर्ग, बार एसोसिएशन मोदीनगर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल चौधरी व सचिव नकुल त्यागी ने भी ट्रेन का आनंद लेने के लिए सफर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed