{"_id":"573f2e1c4f1c1b0775ac6f7e","slug":"students-heart-rates-rose-by-16-791","type":"story","status":"publish","title_hn":"16791 स्टूडेंट्स की धड़कनें बढ़ीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16791 स्टूडेंट्स की धड़कनें बढ़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं का बोर्ड रिजल्ट शनिवार को घोषित होगा। इस बार बोर्ड प्रेस कांफ्रेंस नहीं कर सीधे स्कूलों की ई-मेल आईडी पर परिणाम भेजेगा। रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही गाजियाबाद में 12वीं बोर्ड एग्जाम में बैठे 16791 स्टूडेंट्स की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
इस बार बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड ने कई सुविधाएं मुहैया कराई हैं। वहीं एंड्रॉयड मोबाइल के जरिए घर बैठे रिजल्ट देख सकेंगे। सीआईएससीई और यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद शनिवार को सीबीएसई 12वीं के परिणाम का इंतजार खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि बोर्ड सभी स्कूलों की वेबसाइट और ई-मेल आईडी पर रिजल्ट भेजेगा। स्टूडेंट्स अपनी सहूलियत के अनुसार कई साधनों से रिजल्ट देख सकेंगे। स्कूल प्रबंधन पहले रिजल्ट कंपाइल कर नोटिस बोर्ड पर रिजल्ट चस्पा करेंगे।
विज्ञापन
मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
बोर्ड ने नई सुविधा भी इस वर्ष शुरू की है। बोर्ड स्टूडेंट्स को डिजिटल मार्कशीट देगा। इस मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को लिंक https/digilocker.gov.in पर अपना लॉकर बनाना होगा। इसके बाद बोर्ड इसी लिंक पर मार्कशीट भेजेगा।
एप और आईवीआरएस सिस्टम पर देखें रिजल्ट
रिजल्ट के लिए बोर्ड ने ‘डिजि रिजल्ट एप’ जारी किया है। वहीं आईवीएसएस सिस्टम में दिल्ली रीजन के स्कूल टेलीफोन नंबर 24300699, 28127030 और अन्य क्षेत्रों के लिए स्टूडेंट्स 011-24300699 और 011-28127030 नंबर पर रिजल्ट जान सकेंगे।
इन वेबसाइट से देख सकेंगे रिजल्ट
- www.results.nic.in
- www.cbseresults.nic.in
- www.cbse.nic.in
(अलावा सर्च इंजन www.bing.com पर भी रिजल्ट देखा जा सकेगा)