फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Student suffering from TB was removed from school

Ghaziabad News: टीबी से ग्रस्त हुआ छात्र तो काट दिया स्कूल से नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Student suffering from TB was removed from school
गाजियाबाद। टीबी रोगी होने के कारण नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का नाम स्कूल से काट दिया गया है। टीबी से मुक्त होने के बाद जब वह स्कूल पहुंचा तो छात्र को यह जानकारी मिली कि उसका नाम काट दिया गया है। इस मामले में परिजनों ने डीआईओएस से शिकायत की है और स्वास्थ्य विभाग से भी फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग की है।
विज्ञापन

विजयनगर में रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर शंभू दयाल इंटर कॉलेज में पढ़ता है। तीन महीने पहले उसको फेंफड़ों का संक्रमण हुआ जांच में टीबी की पुष्टि हुई। तीन महीने के इलाज के बाद वह टीबी मुक्त हो गया लेकिन जब स्कूल पहुंचा तो उसका नाम कटा हुआ था। स्कूल पहुंचा तो उसके कक्षा में नहीं बैठने दिया गया और घर भेज दिया गया। उसके परिजनों ने बताया कि दूसरे दिन जब उसकी रिपोर्ट भी दिखाई गई उसके बाद छात्र को प्रवेश देने से मना कर दिया गया। इसके बाद डीआईओएस को शिकायत की गई है। इस मामले में डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और छात्र का दाखिला कराया जाएगा। इस मामले में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि छात्र टीबी संक्रमण मुक्त हो गया है। अगर कॉलेज प्रबंधन छात्र के फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग करेगी तो क्षय रोग विभाग की तरफ से प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र का नाम स्कूल से नहीं काटा गया है। स्कूल आने पर उसको स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed