{"_id":"582202924f1c1b6729b38883","slug":"student-elections-notification-the-nomination-yesterday-18-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना जारी, कल से नामांकन, 18 को चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना जारी, कल से नामांकन, 18 को चुनाव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। महानगर के डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। महानगर के प्रमुख एमएमएच और एसडी डिग्री कॉलेज ने मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। दोनों कॉलेजों में 18 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। छात्रसंघ चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
फिर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 10 नवंबर को ही होगा। दोनों कॉलेजों में नाम वापसी के लिए 12 नवंबर तक का समय दिया गया है। वहीं स्क्रूटनी के साथ 12 नवंबर को नाम वापसी का समय दिया गया है।
विज्ञापन
फिर उसी दिन वैध, अवैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कॉलेजों की ओर से किया जाएगा। एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि 18 नवंबर को चुनाव के बाद शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी डा. केशव कुमार ने बताया कि चुने गए छात्रसंघ प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण भी रिजल्ट की घोषणा के ठीक बाद में होगा। एसडी कॉलेज की प्राचार्या डा. मंजू गोयल ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कडे़ कदम उठाए गए हैं। महानगर के कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को चुनाव अधिसूचना जारी की जाएगी।