फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Strike postponed for eight days, advocates will return to work from tomorrow

Ghaziabad News: आठ दिन के लिए हड़ताल स्थगित, कल से काम पर लौंटेंगे अधिवक्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Strike postponed for eight days, advocates will return to work from tomorrow
गाजियाबाद। लाठीचार्ज के मुद्दे पर शनिवार को कचहरी में जुटे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी के वकीलों की महापंचायत में अहम फैसले लिए गए। इनमें वादकारियों के लिए सबसे राहत भरा यह रहा कि वकील सोमवार से न्यायिक कार्य करेंगे। चार नवंबर से चली आ रही हड़ताल 24 नवंबर यानी आठ दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि, जिला जज की कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। महापंचायत में प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव का बहिष्कार करने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महापंचायत में पास किए गए प्रस्ताव के बारे में बताया कि 29 अक्तूबर को लाठीचार्ज करने के दोषी पुलिसकर्मियों और जिला जज अनिल कुमार पर कार्रवाई के लिए 24 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वकील धरना प्रदर्शन करेंगे। 29 नवंबर को पूरे राज्य के वकील उच्च न्यायालय में एकत्र होकर जुलूस निकालेंगे और मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


1500 से ज्यादा वकील जुटे
(बार ने किया दावा)
बार सचिव अमित नेहरा ने बताया कि महापंचायत में यूपी के सभी जिलों की बार से प्रतिनिधि आए। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में वकील पहुंचे। महापंचायत में आए वकीलों की संख्या 1500 से ज्यादा रही। सभी ने 29 अक्तूबर को जिला जज की कोर्ट में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वादकारियों के हित में लिया फैसला

(अध्यक्ष ने बताई वजह)
चार नवंबर से चली आ रही हड़ताल को आठ दिन के लिए स्थगित किए जाने के फैसले पर बार अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि वादकारियों की समस्या को देखते हुए ऐसा किया गया है। गाजियाबाद कचहरी में रोज 10 हजार केस सुनवाई के लिए लगते हैं। हड़ताल 22 जिलों में चल रही थी। इससे मुकदमों से संबंधित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed