फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Street parking contracts will leave the Corporation, will own traffic

सड़कों पर पार्किंग ठेके छोड़ेगा निगम, ट्रैफिक का निकलेगा दम

Mon, 28 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Street parking contracts will leave the Corporation, will own traffic
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर लगने वाले जाम को खत्म करने की बजाय नगर निगम ने जाम की समस्या और बढ़ाने की तैयारी कर ली है। खाली जमीनों पर पार्किंग स्थल बनाने की बजाय निगम ने शहर में फिर सड़कों किनारे पार्किंग ठेके छोड़ने की तैयारी कर ली है। निगम ने पार्किंग के लिए 52 स्थलों को चिह्नित किया है और इनमें से एक भी पार्किंग ऐसी नहीं है जो ट्रैफिक में बाधक न बन रही हो।
विज्ञापन


शासन ने गाजियाबाद समेत नगर निगम क्षेत्रों में पार्किंग पॉलिसी बनाने के आदेश जारी किए थे। नगर निगम ने पार्किंग पॉलिसी करीब दो साल पहले तैयार भी कर ली थी। पॉलिसी के तहत सड़कों पर वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम को खाली जमीनों पर पार्किंग स्थल बनाए जाने थे। पार्षदों ने भी सड़कों पर पार्किंग ठेके छोड़ने पर विरोध जताया था। नगर निगम की पार्किंग पॉलिसी अभी तक फाइलों में ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अब फिर से शहर की मुख्य सड़कों, मॉल्स-मल्टीप्लेक्स, बैंक, मंडी, अस्पतालों के बाहर पार्किंग ठेके छोड़कर लोगों की दिक्कतें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

पार्किंग के लिए प्रस्तावित स्थल
यशोदा अस्पताल नेहरू नगर, आराधना सिनेमा से अप्सरा बार्डर, महागुन मेट्रो मॉल, तुलसी निकेतन, डाबर ऑफिस के बाहर, एंजिल मॉल के बाहर, सर्वोदय अस्पताल के बाहर, कौशांबी मेट्रो स्टेशन के बाहर, पैसिफिक मॉल के बाहर, मोहननगर चौराहे पर बस स्टैंड के सामने, कौशांबी वेव सिनेमा के बाहर, श्रीकृष्ण वाटिका वैशाली, वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर साइड पटरी के दोनों ओर, नवयुग मार्केट इलाहाबाद बैंक व पीएनबी के बाहर, शाप्रिक्स मॉल के बाहर वैशाली, आरके टावर वैशाली, श्यामा मुखर्जी पार्क के बाहर, ऑप्युलेंट मॉल के बाहर, चौधरी मॉल के बाहर, आरटीओ ऑफिस के बाहर, महालक्ष्मी टावर के बाहर, तहसील कंपाउंड के बाहर

पार्किंग ठेकों से होता है ट्रैफिक जाम
सड़क पर पार्किंग ठेके छोड़ने से ट्रैफिक संचालन कर पाना मुश्किल हो जाता है। पूर्व में जीटी रोड पर कई ठेके निगम को पत्र भेजकर निरस्त कराए गए थे। उन स्थानों पर पार्किंग ठेके छोड़े गए तो फिर निगम अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। ठेके निरस्त कराने की सिफारिश की जाएगी। - अनिल कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर


मेयर बोले
31 मार्च को पार्किंग ठेकों की अवधि खत्म हो रही थी। ऐसे में उन जगह को खाली छोड़ते तो यहां अवैध पार्किंग होने लगती है। पूर्व में ऐसी शिकायतें अधिकारियों को मिली थी। ऐसी जगह के ठेकों को नहीं छोड़ा जाएगा जिनसे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती हो। जल्द ही पार्किंग पॉलिसी को लागू कराएंगे। खाली जमीनों पर पार्किंग स्थल बनाकर ठेकों को शिफ्ट कराया जाएगा। - अशु वर्मा, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed