फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   street light

कई महीनों से खराब पड़ी है वसुंधरा सेक्टर-17 की स्ट्रीट लाइट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
street light
\n\nकई महीनों से खराब पड़ी है वसुंधरा सेक्टर-17की स्ट्रीट लाइट\n\n- सड़क पर लगी 10लाइटें हैं खराब, छाया रहता है अंधेरा\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-17 की मुख्य सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट कई महीने से खराब है। जिसकी वजह से शाम के समय इस सड़क पर पूरी तरह अंधेरा रहता है। जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ  रहता है। इस संबंध में स्थानीय लोग कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।\n\nस्थानीय निवासी गिरीश शर्मा का कहना है कि लंबे समय से वसुंधरा सेक्टर 17 की मुख्य सड़क पर लगी 10 स्ट्रीट लाइट कई माह से खराब पड़ी है। खास बात यह है कि यह सड़क वसुंधरा और वैशाली की मुख्य सड़कों को आपस में जोड़ती है। जिसकी वजह से इस रूट पर हमेशा ट्रैफिक बना रहता है। बावजूद इसके नगर निगम इस सड़क पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की कोई सुध नहीं ले रहा। मामले की शिकायत स्थानीय पार्षद से भी की गई है, ताकि लोगों को अंधेरे से निजात मिल सके।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed