{"_id":"586010a64f1c1b2941eeb511","slug":"stp-will-be-in-modinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर में बनेगा एसटीपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर में बनेगा एसटीपी
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसटीपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर में 500 करोड़ की सीवरेज योजना का रास्ता साफ हो गया है। शहर में दो स्थानों कृष्णा कुंज के पीछे और जगतपुुरी कालोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनेंगे। हाईवे पर 12 किलोमीटर लंबी ट्रंक लाइन ट्रेंच लेस टेक्नोलॉजी (बिना खुदाई) के तहत बिछाई जाएगी।
जगह-जगह इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनेंगे। योजना को अमली जामा पहनाने के मकसद से सोमवार को जल निगम की यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से टेंडर छोड़े जाएंगे।
रविवार को नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन सरोज शर्मा ने पत्रकार वार्ता में सीवरेज परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुलाई 2012 में उन्हें चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सीवरेज योजना का प्रपोजल बनाकर जल निगम को भेजा था।
विज्ञापन
डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाने के लिए 10 लाख रुपये जमा भी कराए थे। 2015 में जमीन के विवाद के कारण योजना फाइलों में दब गई थी, अब सीवरेज योजना पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि एसटीपी निर्माण का काम जल निगम की यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई करेगी।
500 करोड़ की इस योजना के पहले चरण में 160 करोड़ के टेंडर सोमवार को जल निगम कार्यालय में छोड़े जाएंगे। ट्रीटमेंट प्लांट कृष्णा कुंज के पीछे और जगतपुरी कालोनी में बनेंगे। 140 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी।
हाईवे पर सोना एंकलेव से तहसील तक ट्रेंच लेस टेक्नोलॉजी से ट्रंक लाइन बिछेगी। पांच इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। उधर, चेयरपर्सन ने बताया कि शहर के विकास कार्यों के लिए करीब 25 करोड़ के रुपये टेंडर जारी हो चुके है।
जल्द ही वर्क आर्डर जारी कराकर निर्माण शुरू कार्य शुरू कराए जाएंगे। प्रेसवार्ता में सपा नेता रामआसरे शर्मा, सभासद प्रभाकर शर्मा, मुल्तान शर्मा, गजेंद्र कौशिक, बॉबी, रामभूल मौजूद रहे।