फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stones pelted on Vande Bharat Express train, glass of two coaches broken

Ghaziabad News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी, दो कोच के शीशे टूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on Vande Bharat Express train, glass of two coaches broken
मोदीनगर। देहरादून से आंनद विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर मोदीनगर की श्रीनगर कॉलोनी के समीप बुधवार पूर्वाह्न पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी के कारण ट्रेन के दो कोच के शीशे टूट गए। पत्थरबाजी से यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी यात्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टकर घटना की जानकारी दी। आरपीएफ ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से आंनद विहार जा रही थी। ट्रेन बुधवार सुबह करीब 11 बजे मोदीनगर की श्रीनगर कॉलोनी के सामने से गुजर रही थी। तभी ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई। आरपीएफ मोदीनगर के चौकी प्रभारी रामसुंदर ने बताया कि पत्थरबाजी के कारण ट्रेन के कोच सी-4 और ई-1 के शीशे टूट गए। ट्रेन में सवार आरपीएफ एस्कॉर्ट ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इसके अलावा एक यात्री ने भी घटना को पोस्ट किया। घटना की जानकारी लगते ही रेलवे पुलिस बल और खुफिया विभाग की टीम ने श्रीनगर कॉलोनी, हनुमानपुरी व विजयनगर सहित कई कॉलोनियों में संदिग्धों से पूछताछ की व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। बता दें कि वंंदे भारत ट्रेन पर आए दिन पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी बीते 8 नवंबर को उत्तराखंड के लक्सर में भी बंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई थी। आरपीएफ ने ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी सलमान निवासी खड़ंजा कुतुबपुर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा 22 नवंबर को भी पत्थरबाजी की घटना की सामने आई थी। चौकी प्रभारी रामसुंदर ने बताया कि रेलवे एक्ट की धारा 153 और 147 में केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed