{"_id":"67476e933bb191d3cb0e1d87","slug":"stone-pelting-on-vande-bharat-express-train-in-modinagar-for-the-fourth-time-in-a-month-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104521-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर मोदीनगर में एक महीने में चौथी बार हुई पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर मोदीनगर में एक महीने में चौथी बार हुई पत्थरबाजी
विज्ञापन
मोदीनगर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मोदीनगर में पत्थरबाजों के निशाने पर है। देहरादून से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन संख्या 22458 को यहां बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। यह ट्रेन मोदीनगर से पूर्वाह्न 11 बजे गुजरती है। इस ट्रेन को पत्थरबाज लगातार निशाना बना रहे हैं। रेलवे पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार देहरादून से आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर मोदीनगर में 22 अक्टूबर और 22 नवंबर व 27 अक्टूबर और 27 नवंबर को पत्थरबाजी हुई। अक्टूबर माह में सीकरी कलां और सोना एंक्लेव कॉलोनी के समीप पत्थरबाजी हुई, जबकि नवंबर में हनुमानपुरी और श्रीनगर काॅलोनी के के आसपास हुई। पुलिस पहले हुई तीन पत्थरबाजी में से अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी थी कि अब चौथी घटना ने पुलिस को फिर खुली चुनौती दे दी। पत्थरबाजी की चारों घटनाओं में तारीखों का दोहराव हुआ है। घटनाओं का दोहराव किसी साजिश का हिस्सा है या कोई शरारत है यह अभी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस पत्थरबाजी की घटना के शीघ्र खुलासे का दावा करती है और तभी एक अन्य घटना का दोहराव हो जाता है। सूत्रों के अनुसार रेलवे मुख्यालय ने भी पत्थरबाजी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की निर्देश दिए हैं। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी रामसुंदर का कहना है कि चारों घटनाएं दर्ज हैं। क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों आदि की फुटेज भी चेक की जा रही है। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र तिवारी का कहना है कि पुलिस भी मामले की खुलासे में लगी हुई है। शीघ्र ही पत्थरबाजों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
-