{"_id":"68e154dc047431813e097432","slug":"stone-pelting-occurred-after-an-argument-between-two-communities-over-toilets-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच... विवाद और टेंशन: दो समुदायों में कहासुनी के बाद जमकर पथराव, गांव में भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच... विवाद और टेंशन: दो समुदायों में कहासुनी के बाद जमकर पथराव, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
Sat, 04 Oct 2025 10:40 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:40 PM IST
सार
गढ़मुक्तेश्वर के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में शौच को लेकर दो समुदायों में कहासुनी के बाद पथराव हुआ। जिसमें एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्ष फरार है। पुलिस ने स्थिति शांत कर जांच शुरू की, कोई तहरीर न मिलने पर कार्रवाई लंबित है। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
दो पक्ष आपस में भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में शौच करने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो समुदाय आमने सामने जमकर पथराव किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जैसे-जैसे शांत करते हुए आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम को कुछ लोग माता रानी की जात लगाने के बाद गांव में फेरी लग रहे थे। इसी दौरान एक युवक शौच करने के लिए प्रभात फेरी से बाहर आ गया। युवक द्वारा शौच करने पर दूसरे समुदाय के युवक ने मना किया जिसको लेकर दोनों के बीच का सुनी हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण ने दोनों का समझौता कर दिया। लेकिन कुछ देर के बाद विशेष समुदाय के युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। जहां उन्होंने जमकर गाली गलौज की इसको लेकर विरोध किया गया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिसमें एक युवक घायल हो गया। मौके पर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों ही पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। इस संबंध में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।