{"_id":"699217f47d0a5b88a609c1c8","slug":"stone-pelting-in-bhojpur-case-filed-against-20-named-and-several-others-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108633-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भोजपुर में पत्थरबाजी, बीस नामजद समेत कई पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भोजपुर में पत्थरबाजी, बीस नामजद समेत कई पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नाहाली में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी में लगे भावी उम्मीदवारों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। आधा घंटे तक संघर्ष होता रहा। महिलाओं ने भी घरों की छतों पर खड़े होकर पत्थर बरसाए और एक कार तोड़ दी। घटना से गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी होती रही। पुलिस ने लाठी चार्ज कर सबको वहां से खदेड़ा। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस-दस नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भोजपुर के गांव नाहली निवासी आबिद व अशरफ आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। बताया कि आबिद ग्राम प्रधान और अशरफ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को दोनों मस्जिद में नमाज के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बीच चुनाव की तैयारी को लेकर बहस हो गई। दोनों एक दूसरे पर तीखी टिप्पणी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि फरीदनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवम मौर्य की तहरीर पर दोनों पक्षों के दस-दस नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।