{"_id":"67b62d604751ecd17705835a","slug":"stone-pelting-and-firing-between-two-parties-case-against-many-including-five-named-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105275-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग, पांच नामजद समेत कई पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग, पांच नामजद समेत कई पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। भोजपुर के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच संघर्ष होता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा निवासी साजिद और फरमान पक्ष के बीच किसी बात को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही है। पहले भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। पुरानी रंजिश के कारण पुलिस दोनों पक्षों को मुचलकों में पाबंद कर चुकी है मगर, इसके बाद भी दोनों पक्षों में रंजिश खत्म नहीं हुई। मंगलवार को दोनों पक्ष एक बार फिर धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी और फायरिंग की गई।
पत्थरबाजी और फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को लठियाकर खदेड़ा। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि उपनिरीक्षक रामकुमार की तहरीर पर एक पक्ष के साजिद और राशिद व दूसरे पक्ष के फरमान, परवेज और वाहिद के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी साजिद पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। साजिद के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है।