फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stolen cash from temple donation box

Ghaziabad News: मंदिर के दानपात्र से नकदी चुराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Stolen cash from temple donation box
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित माता वैष्णो मंदिर के 10 दानपात्रों में से चोर ने करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना 22 जून की रात की है। 23 जून को सुबह मंदिर खोलने पर चोरी का पता चला। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में मंदिर समिति के सचिव ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सचिव अशोक कुमार वासुदेवा ने बताया कि 22 जून की रात करीब दो से तीन बजे के बीच मंदिर परिसर के 10 दानपात्रों का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उनका कहना है कि चोर मंदिर की बालकनी का शीशा तोड़कर मंदिर परिसर में घुसता नजर आया। उनका कहना है कि काफी समय से मंदिर के दानपात्र खुले नहीं। ऐसे में उनमें 25 हजार से ज्यादा नकदी होने का अनुमान है। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गाड़ी से मोबाइल व नकदी चुराई
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मेरठ रोड पर मननधाम मंदिर के पास एक मालवाहक वाहन से चोर ने चालक का मोबाइल व छह हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना 23 जून की रात करीब ढाई बजे की है। गांव रजापुर निवासी जीतू सिंह का कहा है कि 23 जून की रात वह पिकअप गाड़ी लेकर डासना से मेरठ जा रहे थे। रास्ते में मननधाम मंदिर के पास उन्हें नींद आने लगी तो उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे लगा ली और सो गए। करीब सवा चार बजे जब वह उठे तो उनका मोबाइल व छह हजार रुपये चोरी हो गए। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली गलौच कर मारपीट की
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित बालाजी एन्क्लेव के रहने वाले अभि शर्मा ने बताया कि 22 जून को वह अपने दोस्त विकास के साथ जा रहे थे। रास्ते में अनिकेत व कुनाल छह-सात युवकों के साथ मिला और उन्होंने रोक लिया। इसके बाद वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed