फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stepfather tried to rape a teenage girl, arrested

Ghaziabad News: सौतेले पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Stepfather tried to rape a teenage girl, arrested
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में सौतेले पिता ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय किशोरी की मां और भाई खेत में मजदूरी करने गए थे। लौटने पर किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भोजपुर के एक गांव निवासी महिला के एक पुत्र व 13 वर्षीय पुत्री है। बताया कि महिला के पति की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी, इसके बाद महिला का दूसरा विवाह उक्त गांव निवासी व्यक्ति से हुआ। महिला ने बताया कि रविवार को वह अपने पुत्र के साथ खेतों में मजदूरी करने गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान मौका देखकर सौतेला पिता किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा और उसके कपड़े उतार दिए। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने किशोरी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी वहां से भाग गया। खेत से लौटी मां ने पुलिस कंट्रोलरूम को घटना की जानकारी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed