फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stem cell transplant may be at Ghaziabad

गाजियाबाद में हो सकेगा स्टेम सेल ट्रांसप्लांट

Thu, 30 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली Updated Thu, 30 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Stem cell transplant may be at Ghaziabad
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : अमर उजाला
आधुनिक इलाज की दिशा में गाजियाबाद ने एक और कदम बढ़ा दिया है। अब गाजियाबाद में ही स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हो सकेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा कैंसर पेशेंट्स को मिलेगा, जिन्हें दिल्ली-एनसीआर के सुपरस्पेशलिटी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन


वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में अगले एक महीने में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू होने जा रही है। गाजियाबाद में अभी तक कोई भी अस्पताल स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं दे रहा था, जबकि आधुनिक इलाज मुहैया कराने की दिशा में ये जरूरी तकनीक है।
विज्ञापन


पश्चिमी देशों की तुलना में देश में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के जरिए इलाज की कीमत भी काफी कम है, इसके चलते गाजियाबाद को मेडिकल टूरिज्म में भी फायदा मिलेगा। विदेशी मरीज गाजियाबाद में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट का इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के लिए जहां विदेशों में एक करोड़ रुपये तक का खर्च आता है, वहीं देश में इसका खर्च 20 से 25 लाख रुपये ही है। मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि स्टेम सेल ट्रांसप्लांट यूनिट तैयार की जा रही है। एक महीने में इसे शुरू करने का लक्ष्य है।


इन कैंसर का बेहतर इलाज
ल्यूकिमिआ, लिम्फोमा और माइलोमा जैसे कैंसर का स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के जरिए बेहतर इलाज होता है।

किसी भी कोशिका का रूप ले सकती है स्टेम सेल
स्टेम सेल शरीर की ऐसी कोशिकाओं को कहते हैं जो किसी भी व्यक्ति के शरीर की मास्टर कोशिकाएं हैं। इससे शरीर के किसी भी हिस्से के खराब टिश्यू, अंग और मांसपेशियों की कोशिकाओं को ठीक किया जा सकता है। ये खराब या क्षतिग्रस्त कोशिकाओं का दोबारा निर्माण कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed