{"_id":"6740faeaf26307b597067b34","slug":"stealed-23-thousand-rupees-inside-the-bank-by-posing-as-a-womans-helper-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-113659-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला का मददगार बन बैंक के अंदर चुराए 23 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला का मददगार बन बैंक के अंदर चुराए 23 हजार
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन इलाके में महिला रुपये निकालने बैंक पहुंची। पहले से मौजूद युवक ने मददगार बनकर रुपये निकलवाए। इसके बाद नकली नोट का बहाना बनाकर गड्डी में से 23,500 रुपये निकाल लिए। महिला के पति ने पहुंचकर जब रुपये गिने तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साहिबाबाद फेज-दो निवासी शिवा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी मां उमा देवी विक्रम एंक्लेव स्थित केनरा बैंक में रुपये निकालने पहुंची थीं। वहां मौजूद युवक ने मदद करते हुए 50 हजार रुपये निकालने का फॉर्म भरवाया। इसके बाद रुपये मिलने पर उनकी मां से गिनने को कहा। रुपये गिनते समय युवक ने टोकते हुए 500 के नोटों को नकली बताया और नकली नोट के बहाने खुद गड्डी से 23,500 रुपये निकालकर बैंक के बाहर चला गया। इसी बीच शिवा के पिता वहां पहुंचे और रुपये गिने तो वह कम निकले। तब पूरे मामले का पता चला। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।