फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Station map will be available from IIT Roorkee, work will start in March

Ghaziabad News: आईआईटी रुड़की से मिलेगा स्टेशन का नक्शा, मार्च में शुरू होगा काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Station map will be available from IIT Roorkee, work will start in March
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व भवनों को जोड़ने के लिए कॉनकोर्स का नक्शा आईआईटी रुड़की और दिल्ली की टीम तैयार कर रही है। दो माह से दोनों टीम इसको अंतिम रूप देने में लगी हैं। उन्होंने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का इसके लिए दो बार भौतिक सर्वे भी किया है। प्लेटफार्म से प्लेटफार्म की दूरी को ध्यान में रखते हुए कॉनकोर्स का नक्शा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में डिजाइन मिलने के बाद मार्च के शुरुआत में इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इलेक्ट्रिक सब सबस्टेशन के स्थानांतरण के लिए नए भवन में ट्रांसफार्मर आ गए हैं, ताकि विद्युत आपूर्ति का काम प्रभावित न हो। इसके अलावा शहर और विजयनगर की तरफ फाउंडेशन का काम पूरा होने के बाद भवन निर्माण का काम भी शुरू कर दिया गया है। नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में पूरा कराने का प्रयास है। आईआईटी के टीम लीडर से इस संबंध में बात हुई है। नक्शा मिलने के तुरंत बाद ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-364 करोड़ की आएगी लागत : अमृत भारत योजना के तहत गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प 364 करोड़ से होगा। इसमें प्रवेश द्वार से लेकर सभी प्लेटफार्मों का दोबारा से निर्माण होगा। सभी अधिकारियों के नए कार्यालय विजयनगर की तरफ बनेंगे। रेलवे स्टेशन के चारों तरफ हरा भरा क्षेत्र भी विकसित होगा। स्वचलित सीढ़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। प्रतीक्षालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed