फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Statement of former Deputy SP completed in Jawahar Bagh incident of Mathura

Ghaziabad News: मथुरा के जवाहर बाग कांड में पूर्व डिप्टी एसपी के बयान पूरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Statement of former Deputy SP completed in Jawahar Bagh incident of Mathura
गाजियाबाद। मथुरा के चर्चित जवाहर बाग कांड में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में गोंडा के पूर्व डिप्टी एसपी संसार सिंह पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही पूरी होने के बाद पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख तय की।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2016 में मथुरा के जवाहर बाग में हुए हिंसक उपद्रव से जुड़ा है। दो जून 2016 को स्वाधीन भारत सुभाष सेना के नाम से संगठन चलाने वाले रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में जवाहर बाग पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। उपद्रवियों ने पेट्रोल बम और देसी बम से भी हमला किया। हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार यादव समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पूरे जवाहर बाग में आगजनी और गोलीबारी शुरू हो गई थी। जांच में सामने आया था कि खुद को स्वाधीन भारत सुभाष सेना बताने वाले सैकड़ों लोगों ने लंबे समय से जवाहर बाग में कब्जा कर रखा था। पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमले के बाद मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई थी।

जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने अदालत में करीब 800 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें रामवृक्ष यादव, चंदन बोस समेत 90 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों के बयान और साक्ष्य दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में सात आरोपी डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed