फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State Womens Commission member hears women grievances and inspects CHC Muradnagar

गाजियाबाद: राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, सीएचसी मुरादनगर का किया निरीक्षण

Sat, 25 Jul 2026 06:36 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 06:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने शनिवार को मोदीनगर तहसील सभागार में जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरादनगर का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
State Womens Commission member hears women grievances and inspects CHC Muradnagar
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने शनिवार को मोदीनगर तहसील सभागार में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, किरायेदारों से जुड़े विवाद तथा पुलिस कार्रवाई नहीं होने संबंधी 17 शिकायतें सामने आईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम मोदीनगर काजल पवार, तहसीलदार प्रशांत कुमार, एसीपी महिला क्राइम सुचिता सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक दीपाली, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवानी गुप्ता, पैनल अधिवक्ता संगीता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डॉ. हिमानी अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरादनगर का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


उन्होंने जनरल ओपीडी, लेबर रूम, दंत विभाग, आयुष्मान मित्र कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष और एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साक्षी, प्रेमवती, समा, जितेंद्र, तनु, प्रियंका और नेहा सहित टीबी के 10 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। वहीं, नवजात बेटी के पिता को बेबी किट भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और उपचार पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता को देखते हुए दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. भारत भूषण, डॉ. राकेश, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. पायल सिरोही, डॉ. आकांक्षा राज, डॉ. स्वाति खोकर, महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, शुभम त्यागी, विवेक गर्ग समेत अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed