{"_id":"6546985ba269656576090921","slug":"state-level-cricketer-sisters-threatened-with-rape-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-3738-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राज्य स्तरीय क्रिकेटर बहनों को दी दुष्कर्म की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राज्य स्तरीय क्रिकेटर बहनों को दी दुष्कर्म की धमकी
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में अंडर-19 क्रिकेट खेलने वाली दो बहनों को रास्ते से उठाकर दुष्कर्म करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी के डर से दोनों बहनों ने घर से निकलना कम कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खिलाड़ी का कहना है कि उसके भाई को कुछ साल पहले झूठे केस में फंसाकर ढाई लाख रुपये वसूले गए थे। उसकी मां युवक से पैसे वापस देने के लिए कहती थी। इस पर तीन आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकी दी। विरोध करने पर भाई को दोबारा केस में फंसाने और दोनों खिलाड़ियों को रास्ते से उठाकर दुष्कर्म करने की धमकी दी। आरोपी उसे काॅल करके परेशान करता है और अनजान लोगों को नंबर बांटता है। खिलाड़ी बहनों ने मिशन शक्ति पर सवाल उठाया कि उन्हें धमकी देने वाले रोजाना घर के आसपास चक्कर काटते हैं लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जाएगा।
झुग्गी में घुसकर महिला से की छेड़छाड़
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला से युवक ने झुग्गी में घुसकर छेड़छाड़ की। पति ने विरोध किया तो आरोपी ने हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। कोतवाली में पुलिस को शिकायत दी। उसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई। महिला ने पति और परिवार की जान को खतरा बताया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।