{"_id":"56f01df64f1c1baf0bf14d24","slug":"start-building-a-road-along-the-cycle-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
साइकिल रेस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की तर्ज पर इंदिरापुरम की सड़कों के किनारे जल्द ही साइकिल ट्रैक नजर आएंगे। जीडीए इंदिरापुरम की नौ प्रमुख सड़कों के किनारे साइकिल ट्रैक बनवा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जीडीए एटीएस सोसायटी से लेकर शक्तिखंड और नीतिखंड में 10 करोड़ रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनवा रहा है।
विज्ञापन
इससे साइकिल सवारों को आसानी होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। जीडीए के अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि पूरे गाजियाबाद में 100 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाया जाना है। जुलाई तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अतिक्रमण से मिलेगी निजात
सड़क किनारे साइकिल ट्रैक बनने से अतिक्रमण से निजात मिलेगी। सड़क किनारे लोग अतिक्रमण कर लेते हैं। साइकिल ट्रैक बनने से अतिक्रमण की समस्या स्थायी रूप से हल हो जाएगी।
यहां बनेंगे साइकिल ट्रैक
एटीएस रोड, नीतिखंड-2, शक्तिखंड-2, इंदिरापुरम की सड़क नंबर-2, इंदिरापुरम की सड़क नंबर-3, इंदिरापुरम की सड़क नंबर-4, इंदिरापुरम की सड़क नंबर-5, इंदिरापुरम की सड़क नंबर-10 और इंदिरापुरम की सड़क नंबर-11