{"_id":"698e25dc4793e42cc100646e","slug":"special-vaccination-campaign-to-prevent-measles-from-16th-to-27th-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-822392-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खसरा से बचाव के लिए 16 से 27 तक विशेष टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खसरा से बचाव के लिए 16 से 27 तक विशेष टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में बच्चों को खसरा जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 16 से 27 फरवरी तक संचालित होगा। इसके तहत पांच से 16 वर्ष तक के सभी बच्चों को खसरा का टीका लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें सरकारी और निजी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेंगी। साथ ही उन बच्चों को भी कवर किया जाएगा. जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि खसरा तेजी से फैलने वाली बीमारी है, जो बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। समय पर टीकाकरण ही इससे बचाव का प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने व्यापक रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक आयोजित कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी को समय पर सुरक्षा कवच मिल सके।