फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Special trains will run to Bihar and Bengal; they will halt at Ghaziabad station.

Ghaziabad News: बिहार और बंगाल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, गाजियाबाद स्टेशन पर मिलेगा ठहराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run to Bihar and Bengal; they will halt at Ghaziabad station.

विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने पूर्वांचल, बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों को सौगात दी है। त्योहारों पर घर जाने वाले गाजियाबाद और आसपास के यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनों का गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने और सफर को सुगम बनाने के लिए शकूरबस्ती से पटना और झंझारपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें और मालदा टाउन के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद से बिहार की यात्रा करने वालों के लिए शकूरबस्ती-पटना जंक्शन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 04404/04403) चलेगी। शकूरबस्ती से यह ट्रेन 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को दोपहर 3:15 बजे चलकर शाम 5:13 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 5:15 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से यह ट्रेन 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को दोपहर 3:40 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:08 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और दोपहर 3:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मिथिलांचल जाने वाले यात्रियों को भी गाजियाबाद से सीधी सुविधा मिलेगी। इसके लिए शकूरबस्ती-झंझारपुर जंक्शन अनारक्षित स्पेशल (गाड़ी संख्या 04410/04409) आठ फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 से 7 नवंबर और 10 से 14 नवंबर तक शकूरबस्ती से दोपहर 1:00 बजे चलकर दोपहर 2:28 बजे गाजियाबाद आएगी और 2:30 बजे रवाना होकर कानपुर, लखनऊ (ऐशबाग), गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और सकरी होते हुए अगले दिन शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में झंझारपुर से 6 से 8 नवंबर और 11 से 15 नवंबर तक शाम 6:15 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन रात 11:48 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और रात 1:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच ट्रेन संख्या 03439/03440 स्पेशल एक्सप्रेस एक-एक फेरे के लिए चलाई जा रही है। एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोचों वाली यह ट्रेन 16 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे मालदा टाउन से रवाना होकर भागलपुर, किऊल, पटना, डीडीयू, गोविंदपुरी, टूंडला और दिल्ली जंक्शन होते हुए अगले दिन शाम 5:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में शकूरबस्ती से 17 अक्तूबर की शाम 7:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन देर रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed