फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Special coincidence being made on the last Monday of Sawan

सावन के आखिरी सोमवार को बन रहा विशेष संयोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Special coincidence being made on the last Monday of Sawan
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सावन का आखिरी सोमवार को तीन अगस्त को पड़ रहा है। इस बार सावन में पूरे पांच सोमवार रहे। जिसके कारण इस बार सावन के महीने को बहुत शुभ माना जा रहा है। इस सावन के महीने में जितने भी सोमवार पड़े इन सभी में कोई न कोई विशेष योग रहा। कुछ ऐसा ही विशेष संयोग सावन के आखिरी सोमवार को भी पड़ रहा है। ज्योतिषार्चाय की माने तो सावन का आखिरी सोमवार एक विशेष संयोग के साथ खत्म हो रहा है। तीन अगस्त को सोमवार के दिन पूर्णिमा की तिथि है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस दिन सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग भी बन रहा है। इसके बाद से आयुष्मान योग शुरू हो जाएगा। सावन का महीना सोमवार के दिन ही शुरू हुआ था और सोमवार को ही खत्म हो रहा है। दरअसल पूर्णिमा के दिन सोमवार का आखिरी सोमवार पड़ रहा है। चंद्रमा को पूर्णिमा का देवता माना जाता है और सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित हैं। इसलिए ये पूर्णिमा और सोमवार का अद्भुत संयोग है। इसे सौंम्या तिथि माना जाता है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। घरों में करनी होगी पूजा—अर्चना :— सावन के आखिरी सोमवार को लोगों को घरों में ही पूजा- अर्चना करनी होगी। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों के कपाट अभी नहीं खोले गए है। जिसके कारण घरों में ही भोलेनाथ का अभिषेक और पूजा अर्चना की जा सकेगी। लोग घरों में ही हवन और पूजन करेंगे। दुधेश्वर नाथ मंदिर पहले 31 जुलाई तक बंद था अब नॉय गाइडलाइन के अनुसार आगे भी प्रशासन के निर्देशानुसार बंद रहेगा। सोसाइटी और कालोनियों के मंदिरों में शारीरिक दूरी के पालन करते हुए पूजा पाठ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed