{"_id":"6ad70150372c316c750b7158","slug":"two-women-died-after-coming-into-contact-with-a-high-tension-line-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बना हाईटेंशन तार: खेत में मूली लेने गई तीन महिलाएं, दो की करंट लगने से मौत; एक लड़ रही जिंदगी से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बना हाईटेंशन तार: खेत में मूली लेने गई तीन महिलाएं, दो की करंट लगने से मौत; एक लड़ रही जिंदगी से जंग
Tue, 20 Oct 2026 11:21 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:21 AM IST
सार
गाजियाबाद के भोवापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो महिलाओं की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
खेत में टूटी हाईटेंशन लाइन करंट की चपेट में आने से दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में मूली लेने गईं तीन महिलाएं हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रूबी और 45 वर्षीय सत्यवती के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 18 वर्षीय देवश्री गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया गया कि तीनों मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में मूली लेने गई थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। उसकी चपेट में आने से तीनों महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में रूबी और सत्यवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि देवश्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हाईटेंशन लाइन का तार कब से टूटा पड़ा था।
विज्ञापन