फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Special camps will be held on October 17 and 24 to add names to the voter list

Ghaziabad News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को लगेंगे विशेष कैंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be held on October 17 and 24 to add names to the voter list
हापुड़। जिले में मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगेंगे, जहां बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक फॉर्म भरवाकर जमा करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)-2026 के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क फॉर्म भरने में सहायता देगी। बीएलओ के पास फॉर्म-6 और 10 अप्रैल 2026 की अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। कैंपों का प्रचार रिक्शा पर लाउडस्पीकर, डुगडुगी और सोशल मीडिया से होगा। अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर निगरानी करेंगे। मतदाताओं को फोटो, जन्मतिथि, निवास के स्वप्रमाणित दस्तावेज और मतदाता पहचान पत्र साथ लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed