फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP leader's nephew and the keeper was beaten in mall

मॉल में सपा नेता के भांजे और दरोगा में मारपीट

Sun, 18 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP leader's nephew and the keeper was beaten in mall
अपराध - फोटो : अमर उजाला

जीटी रोड स्थित एक मॉल में पिंक फिल्म देखने के दौरान दरोगा और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक के भांजे अफजल में मारपीट हो गई, जिसमें अफजल जख्मी हो गया। उसका एमएमजी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। देर रात तक दोनों पक्ष सिहानी गेट थाने में जमा थे।

विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाकया रविवार शाम करीब सवा सात बजे का है। जेडओ कार्यालय में तैनात एक दरोगा परिवार के साथ अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म पिंक देख रहे थे। वहां राशिद मलिक का भांजा अफजल निवासी कैलाभट्टा भी दोस्तों संग फिल्म देख रहा था। दोनों की सीटें आगे-पीछे थीं। इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि दरोगा ने अफजल को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी गार्ड आ गए, जिन्होंने दोनों पक्षों को अलग-अलग कैमरों में बैठाया और सिहानी गेट पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और उन्हें थाने ले आई। देर रात तक दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा का कहना है कि अफजल और उसके साथी बार-बार इधर गर्दन घुमा रहे थे और हूटिंग कर रहे थे, जिससे फिल्म देखने में दिक्कत हो रही थी। दूसरी तरफ, अफजल का कहना है कि वह सामान्य तरीकेसे फिल्म देख रहा था, इसके बावजूद दरोगा ने वर्दी का रौब दिखाने के लिए उससे मारपीट की।

मॉल के सिक्योरिटी मैनेजर का कहना है कि घटना के बाद अफजल के समर्थन में काफी लोग मॉल आए और उन्होंने गार्डों से अभद्रता की। मॉल की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।


कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत हो रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक का कहना है कि उनके भांजे के साथ दरोगा और उसके साथ मौजूद दो-तीन सिपाहियों ने बिना वजह मारपीट की है। वह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed