फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP chief metropolitan minority workers targeted

अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के निशाने पर सपा महानगर अध्यक्ष

Wed, 23 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
SP chief metropolitan minority workers targeted
राजनी‌तिक - फोटो : अमर उजाला
सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है। अबकी बार महानगर अध्यक्ष पर बदतमीजी करने और अल्पसंख्यक समुदाय को बेइज्जत करने का आरोप लगा है। अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने महानगर अध्यक्ष के खिलाफ सोमवार से पार्टी ऑफिस पर धरना देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जीडीए में दो अनजान चेहरों को बोर्ड मेंबर बनाने के विरोध में सपा के वरिष्ठ सदस्य सरफराज अहमद सहित करीब 50 कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों पार्टी ऑफिस पर विरोध भी जताया था। बोर्ड मेंबर बनवाने का आरोप महानगर अध्यक्ष संजय यादव पर है।
विज्ञापन


विरोध केदौरान संगठन पदाधिकारियों ने सरफराज अहमद को 20 मार्च तक सम्मानजनक जिम्मेदारी दिलवाने का भरोसा देकर शांत किया था। इस मामले में जानकारी करने वह पार्टी ऑफिस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरफराज ने बताया कि महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने इस दौरान काफी बेइज्जत किया। संजय यादव ने कहा कि मैं टेंट लगवाकर देता हूं, जब तक चाहो धरने पर बैठो, तुमसे कुछ भी होने वाला नहीं है। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

इसकी शिकायत लखनऊ भेज दी गई है। होली के बाद मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की जाएगी। सोमवार से पार्टी ऑफिस पर महानगर अध्यक्ष के खिलाफ अल्पसंख्यक समाज केलोग धरना शुरू करेंगे।


मेरी बात को गलत समझा गया है। सरफराज अहमद वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, उनका सम्मान सर्वोपरि है। मैंने उनको समझाया था कि आपके धरने पर बैठने से कुछ नहीं होगा। यदि कुछ होता हो तो धरने की तैयारी मैं कराता हूं। आपका काम लखनऊ से होना है। उनको पार्टी का विरोधी गुट भड़का रहा है। सरफराज अहमद को मना लिया जाएगा। - संजय यादव, महानगर अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed