फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP bets placed on the youth in the five assembly

पांचों विधानसभा में सपा ने युवाओं पर लगाया दांव

Sat, 26 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
SP bets placed on the youth in the five assembly
राजनी‌तिक - फोटो : अमर उजाला
नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की आशंकाओं के बीच सपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। प्रदेश की 403 सीटों में से 143 पर पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें गाजियाबाद की पांचों विधानसभा पर सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार सपा ने युवाओं पर दांव लगाया है। इनमें से तीन को पहली बार विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। उधर बसपा भी पूर्व में ही पांचों विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन


शहर सीट से डा. सागर शर्मा, मुरादनगर सीट से दिशांत त्यागी, लोनी से पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर मावी और साहिबाबाद से पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मोदीनगर से रामआसरे शर्मा पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशांत त्यागी मुरादनगर में विगत एक दशक से सक्रिय हैं। उनकी मेहनत को देखते हुए पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी सपा ने दिशांत को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि बाद में चुनाव से ठीक पहले राजपाल त्यागी को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

इसी प्रकार शहर सीट से भी सपा डा. सागर शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी, मगर ऐन वक्त पर उनकी जगह पवन शर्मा को सपा ने प्रत्याशी बना दिया था। रामआसरे शर्मा पूर्व में भी सपा के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं, मगर वह जीत नहीं सके  थे।

सूची जारी होने के साथ ही सुलगने लगी विद्रोह की चिंगारी

सपा की सूची जारी होने के साथ ही पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। इस सूची के खिलाफ कुछ नेता खुलकर बोल रहे हैं, जबकि कुछ अंदर ही अंदर इसे गलत ठहरा रहे हैं। पार्टी से जुडे़ कई नेताओं का दबे स्वर में कहना है कि जारी प्रत्याशियों की सूची में कई ऐसे हैं, जोकि किसी कीमत पर चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

सबसे ज्यादा विरोध शहर, लोनी और साहिबाबाद विधानसभा सीट को लेकर है। टिकट की लाइन में लगे कई कद्दावर नेताओं ने प्रत्याशी चयन को गलत बताते हुए विरोध में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

प्रत्याशी घोषित करने में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनाधार का ध्यान नहीं रखा गया है। इनमें तत्काल बदलाव किया जाए। ऐसा न होने पर हम विरोध करेंगे और सामने चुनाव लड़ेंगे। - पवन मावी, जिला उपाध्यक्ष सपा।

नेताजी के सामने अपनी बात रखी जाएगी। टिकट के हम प्रबल दावेदार हैं। नेताजी से मांग की जाएगी कि टिकट उन्हें दिया जाए। आगे पार्टी की मर्जी। - मनमोहन गामा, महानगर अध्यक्ष, सपा मजदूर सभा


पार्टी हाईकमान ने जो प्रत्याशी बनाए हैं, उनको पूरी मेहनत और ईमानदारी से चुनाव लड़ाया जाएगा। हमारा उद्देश्य हर हाल में सपा प्रत्याशी को जीत दिलाना है। - संजय यादव, महानगर अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed