फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Some women will Animic pill

एनिमिक महिलाओं को दी जाएगी आयरन की गोली

Wed, 13 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Some women will Animic pill
मानव शरीर पर प्रतिकूल असर के मद्देनजर इन फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्स को बैन किया गया है।
 गर्भवती महिलाओं की सेहत सुधरे और बच्चा स्वस्थ पैदा हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं पर ध्यान दे रहा है। जिन महिलाओं में खून की कमी पाई जाएगी उनको आयरन की गोलियां खिलाई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश में कुपोषण की रोकथाम के लिए गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाया जाएगा। एक सर्वे के अनुसार प्रदेश में महज 4.3 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां नसीब हो पाती हैं। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास द्वारा एक  अभियान चलाकर महिलाओं को प्रोटीनयुक्त भोजन और आयरन की गोलियां खिलाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य पोषण पर परामर्श भी दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए जनवरी व फ रवरी में मातृत्व सप्ताह आयोजित किया गया था। जिसके तहत हजारों महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से अधिकांश में पोषण तत्वों की कमी पाई गई थी। एनिमिक गर्भवती महिलाओं पर आशाएं भी नजर रखेंगी। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को आयरन की सौ गोलियां खिलाई जाएंगी।


महिलाओं को इसके फायदों के बारे में भी बताया जाएगा। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि इसके बारे में आशाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह जिम्मेदारी आशाओं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed