फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Software engineer attacked with sharp object on neck

Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गर्दन पर नुकीली वस्तु से किया वार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Software engineer attacked with sharp object on neck
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के गुलधर की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ अभद्रता करने और विरोध करने पर नुकीली वस्तु से वार करने का मामला सामने आया है। हमले में युवती घायल हो गई। हमला करने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना दो नवंबर की रात नौ बजे की है जब वह ऑफिस से घर लौट रही थीं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि वह आईटी कंपनी में नौकरी करती हैं। दो नवंबर की रात वह घर जा रही थीं। एम-ब्लॉक के पास एक युवक पीछे से आया और उसने उनके गर्दन पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। वह चिल्लाने लगी तो वह अभद्रता और गाली-गलौज करके भाग गया। उसका एक साथी कुछ दूरी पर बाइक पर था जिसके साथ वह फरार हो गया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में एक युवक युवती के पीछे जाते हुए दिखाई दे रहा है। अन्य फुटेज खंगालकर मामले की जांच जा रही है। आरोपी की तलाश में भी पुलिस लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed