{"_id":"6a21abfcaccc046310007c64","slug":"sns-shikarpur-won-by-a-huge-margin-of-213-runs-ghaziabad-news-c-133-1-bul1004-156475-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 213 रन के विशाल स्कोर से जीती एसएनएस शिकारपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 213 रन के विशाल स्कोर से जीती एसएनएस शिकारपुर
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित खालसा क्रिकेट एकेडमी पर अंडर-12 जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को छठवां मैच खेला गया। मैच एसएनएस क्रिकेट एकेडमी शिकारपुर व बालाजी क्रिकेट एकेडमी (सब जूनियर) की टीम के बीच हुआ। एसएनएस शिकारपुर की टीम ने 213 रन के विशाल स्कोर से जीत दर्ज की।
एसएनएस टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसएनएस ने निर्धारित 40 ओवर में 385 रन का स्कोर बनाए। देव राजोरा ने सर्वाधिक 277 रन, शुभान ने 33 रन, सैयम ने 26 रनों का योगदान दिया। बालाजी के गेंदबाज प्रियांशु ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी सब जूनियर की टीम 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
सर्वाधिक स्कोर कार्तिक शर्मा ने 52 रन, कार्तिक चौधरी ने 23, अर्पिता ने 16 व निकुंज ने 10 रनों को योगदान दिया। एसएनएस शिकारपुर के गेंदबाज उमैर गाजी ने पांच विकेट, वशु सिंह ने दो विकेट और दक्ष, सूफियान ठाकुर व हिमांक चौधरी ने एक-एक विकेट झटके। बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि सर्वाधिक रन बनाने पर देव राजोरा को मैन ऑफ द मैच व बालाजी के कार्तिक शर्मा फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान अंपायर की भूमिका मोहम्मद कैफ व हिमांशु वशिष्ठ ने निभाई। स्कोरर आस्था गर्ग रहीं।