फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smart City Open Space crisis

स्मार्ट सिटी में ओपन स्पेस का संकट

Sun, 05 Feb 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 05 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Smart City Open Space crisis
स्मार्ट सिटी - फोटो : file photo
स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने नए सिरे से सर्वे तो कर लिया, लेकिन ओपन स्पेस (खाली जमीन) का संकट है। हालांकि आवास विकास परिषद की वसुंधरा में जमीन खाली है, लेकिन इसके लिए विभाग की सहमति लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन


ऐसे में अब निगम अफसर और कंसलटेंट फर्म आविप अफसरों और मंडलायुक्त से मीटिंग करेंगे। स्मार्ट सिटी के लिए चयनित क्षेत्र में सुविधाएं विकसित तो की जाएंगी ही, खाली जमीन पर सर्विस इंडस्ट्रीज, कामर्शियल बिल्डिंग भी बनाई जाने की प्लानिंग हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण में नगर निगम ने कौशांबी एरिया को लिया, लेकिन यहां ऐसे डेवलपमेंट के लिए खाली स्पेस था ही नहीं। ऐसे में नगर निगम और कंसलटेंट फर्म इस बार ओपन स्पेस को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के सहायक नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान का कहना है कि  वसुंधरा-वैशाली क्षेत्र का सर्वे कर लिया गया है। वसुंधरा में ओपन स्पेस भी मिला है। इसके लिए आवास विकास परिषद के अधिकारियों से वार्ता हुई है। जल्द ही दोबारा वार्ता कर जमीन लेने के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।


विकास के होंगे कई मॉडल
स्मार्ट सिटी के कंसेप्ट में विकास के कई मॉडल को शामिल किया जाएगा। चयनित क्षेत्र में न केवल सीवर, पानी, लाइट, शिक्षा की सुविधा देनी होगी, बल्कि हरियाली भी विकसित करनी होगी। स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के लिए भी युवाओं को तैयार करना होगा। इसका खाका स्मार्ट सिटी प्रपोजल में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed