फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Slums built on private land, rent being charged

Ghaziabad News: निजी जमीन पर बसी झुग्गियां, लिया जाता रहा किराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Slums built on private land, rent being charged
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


गाजियाबाद। कनावनी में खाली जमीन पर बनी झुग्गियों में आग लगने के मामले में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का दावा है कि यह उनकी जमीन नहीं है। उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने इसकी जांच कराई। उनका कहना है कि प्राधिकरण की जमीन पर कोई झुग्गी कनावनी में नहीं बनाई गई है। जिस जगह पर आग लगी है, वह हाथम सिंह के नाम पर है। कनावनी में प्राधिकरण ने पूर्व में ही अपनी जमीन खाली करा ली थी। शुक्रवार को भी प्रशासन की तरफ से राहत कार्य जारी रहा। लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। जानकारी के अनुसार सर्वे के बाद लोगों के खाते में जल्द ही पांच हजार रुपये सहायता राशि भेजी जाएगी। जमीन पर बनी झुग्गियों से किराया भी लिया जा रहा था।

अपनी जमीन का सर्वे कराएगा प्राधिकरण

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपनी जमीन का सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है। ताकि उसे कब्जा मुक्त किया जा सके। काैशांबी में प्राधिकरण की जमीन पर बसी झुग्गियों को हटाने का स्टे हटने के बाद इस मामले में भी कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार सभी जोन से जमीन पर कब्जे के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। इसके मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन मिलने की होगी जांच

झुग्गियों को दिए गए बिजली कनेक्शन को लेकर ऊर्जा निगम भी सवालों के घेरे में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसकी भी जांच कराई जाएगी। कैसे बिना किसी व्यवस्था के ये कनेक्शन दिए गए और लोगों की जान को खतरे में डाला गया। इसके बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed