फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six loans worth Rs 4.80 lakh taken from 3 banks on the PAN card of Junior Warrant Officer

Ghaziabad News: जूनियर वारंट ऑफिसर के पैन कार्ड पर 3 बैंक से लिए 4.80 लाख के छह लोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Six loans worth Rs 4.80 lakh taken from 3 banks on the PAN card of Junior Warrant Officer
साहिबाबाद। हिंडन वायुसेना स्टेशन में तैनात जूनियर वारंट ऑफिसर और एशियन शूटिंग गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट रवि कुमार के पैन कार्ड पर तीन बैंक से छह बार में 4.80 लाख का लोन लेकर धोखाधड़ी हुई है। बैंक से किस्त जमा करने के लिए फोन आने पर उन्हें मामले का पता चला। साहिबाबाद पुलिस ने शिकायत पर ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रवि कुमार कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई गेम्स में शूटिंग के खेल में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह हिंडन वायुसेना स्टेशन में जूनियर वारंट ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि मई महीने में निजी बैंक से किस्त जमा करने के लिए फोन आया था। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके दिसंबर और फरवरी महीने में तीन अलग-अलग बैंक से छह बार में 4.80 लाख रुपये का लोन लिया था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि लोन की पूरी रकम एक खाते में ट्रांसफर की गई है। उन्होंने मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन को शिकायत देकर शातिर को पकड़ने की गुहार लगाई। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई। उसके आधार पर साहिबाबाद कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। खाते की जानकारी करके शातिर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed