फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six lakhs were cheated from a female constable in the name of committee

Ghaziabad News: कमेटी के नाम पर महिला सिपाही से छह लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs were cheated from a female constable in the name of committee
गाजियाबाद। महिला थाने में तैनात सिपाही अनुज कुमारी से कमेटी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। सिपाही की शिकायत पर कविनगर थाना पुलिस ने कृष्णा गार्डन निवासी पूरणचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अनुज कुमारी ने बताया कि 2015 में उनको एनडीआरएफ रोड निवासी पूरणचंद नाम का व्यक्ति मिला। उसका पुलिस लाइन में आना जाना था। उसने दावा किया वह कमेटी डालने का काम करता है। शुरूआत में उन्होंने दो लाख की कमेटी डाली तो पूरणचंद ने कहा कि यह कम राशि है, इस पर उन्होंने पहले चार लाख और फिर छह लाख की कमेटी डाली। समय पूरा होने के बाद जब उन्होंने अपनी राशि मांगी तो उसने नहीं लौटाया। साथ ही रुपये वापस मांगने पर नौकरी से हटवाने की धमकी दी। अनुज ने बताया कि उनके अलावा आरोपी 40-50 अन्य लोगों से भी कमेटी के नाम पर मोटी धनराशि वसूल चुका है। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed