{"_id":"5c5a22b9bdec2273a92492a0","slug":"six-dogs-attacked-on-five-year-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष के बच्चे पर छह कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष के बच्चे पर छह कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर
Wed, 06 Feb 2019 05:26 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 06 Feb 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद क्रासिंग रिपब्लिक की एसोटेक सोसायटी में पांच वर्ष के बच्चे पर छह से अधिक कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के हाथ, पैर, कान, जांघ आदि को बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन
आशिक उम्र पांच वर्ष पुत्र मोमीन क्रासिंग रिपब्लिक की एसोटेक सोसायटी में मजदूरी करता है। सोमवार को आशिक बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान छह से अधिक कुत्ते आ गए और बच्चों पर भोंकने लगे। बाकी बच्चे तो वहां से कुत्तों को देखकर भाग गए, लेकिन आशिक नहीं भाग पाया। कुत्तों ने आशिक पर हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे की एक आंख को खा लिया। उसके पैर, हाथ, टांग, जांघ व सीने को भी काट लिया। कुत्ते के हमले को देखकर कई लोग भागे और बच्चे को छुड़ाया। बचाने पहुंचे लोगों पर भी कुत्ते हमलावर हो गए। डंडा देखकर भागे। अगर लोग बच्चे को बचाने में थोड़ी देर कर देते तो अनहोनी हो सकती थी। गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। बच्चे के पिता मोमीन ने बताया कि अब उसकी हालत में थोड़ा सुधार है। अभी चिकित्सकों ने छुट्टी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
क्रासिंग रिपब्लिक में कुत्तों का आतंक
क्रासिंग रिपब्लिक की कई सोसायटी में कुत्तों का आतंक है। अब तक कई लोगों को काट चुके हैं, लेकिन एक दो घटना होने के कारण कोई इस बारे में बोल नहीं पाता है। लोग उपचार कराकर शांत बैठ जाते हैं। सोमवार को तो कुत्तों आतंक से लोग भी डरे हुए हैं।
लोगों ने की मांग
क्रासिंग रिपब्लिक फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन क्रोमा के महासचिव उज्ज्वल मिश्रा ने कहा कि कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। उन्होंने पीएफए से आवारा कुत्तों को पकड़कर ले जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुत्ते किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।