फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six arrested for making obscene videos of youths through app

Ghaziabad News: एप के माध्यम से युवकों से अश्लील वीडियो बनाने वाले छह गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for making obscene videos of youths through app
लोनी। ग्राइंडर नामक एप से भोले भाले लोगों को फंसाकर अश्लील वीडियो बना रंगदारी मांगने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाल में फंसे लोगों को एक कमरे में ले जाते थे फिर अश्लील वीडियो बनाते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगते थे। इस गैंग के चार सदस्य अभी फरार हैं।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को लोनी बार्डर थाने में एक तहरीर आई थी। तहरीर में लिखा था कि ग्राइंडर एप जो समलैंगिक लोगों के लिए है। इस एप के माध्यम से कुछ लोगों ने उन्हें फंसा लिया। आरोपियों ने पीड़ित युवक को जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। यहां से आरोपी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में उसे ले गए। यहां युवक के जबरन कपड़े उतरवाने लगे। युवक ने विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने जबरन उन्हें निरवस्त्र किया और उसकी वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगे। ऐसी नहीं करने पर आरोपियों ने युवक से रंगदारी मांगी। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की और इस मामले में गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पुनीत त्यागी निवासी कृष्णाविहार, सुमित, राजा निवासी अमित विहार, शंभू कुमार, आशीष, अभिषेक निवासी प्रतापनगर दिल्ली बताए हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी लोग लोनी और दिल्ली के रहने वाले हैं। इस मामले में गैंग के चार सदस्य अनुज उर्फ आयुष, गौरव, विकास उर्फ विक्कू और दीपक फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed