फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Situation changing fast in Jammu and Kashmir: Manoj Sinha

जम्मू कश्मीर में तेजी से बदल रहे हालात : मनोज सिन्हा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Situation changing fast in Jammu and Kashmir: Manoj Sinha
गाजियाबाद। वैश्विक परिवर्तन को आज समझने की जरूरत है। इंटरनेट पर अब एक क्लिक करते ही किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है। ऐसी स्थिति के बीच आज भी किताबों की विश्वसनीयता बरकरार है। जम्मू कश्मीर के हालात तेजी से बदल रहे हैं। वहां भी युवाओं का रुझान भी पुस्तकालयों की ओर बढ़ रहा है। इसलिए पुस्तकालयों की स्थापना कराई जा रही है। यह बातें जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने नेहरूनगर स्थित हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वर्ग और पुस्तकालय में कोई अंतर नहीं है। पुस्तकालय चिंतन का भी केंद्र है। ऐतिहासिक संस्कृति समझनी हैं तो किताबें पढ़नी होंगी। उप राज्यपाल ने हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय के संचालन में सहयोग करने वाले राकेश गर्ग, जेके गौड़, ललित जयसवाल, राजेंद्र अग्रवाल का पटका पहनाकर सम्मान किया। पुस्तकालय के संरक्षक पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में 70 हजार से ज्यादा किताबें हैं, रोजाना यहां 250-300 बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिनेश अरोड़ा व मंच संचालन राज कौशिक ने किया। इस मौके पर महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीतपाल त्यागी, सुनील शर्मा, मायाप्रकाश त्यागी, पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर, केके गुप्ता, अरुण शर्मा, बलदेव राज शर्मा, पूर्व पार्षद अमित त्यागी, पृथ्वी सिंह कसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed