फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SIR will provide voting rights: BLOs will sit at polling stations on January 18

Ghaziabad News: एसआईआर दिलाएगा मताधिकारः 18 जनवरी को बीएलओ बैठेंगे मतदेय स्थल पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
SIR will provide voting rights: BLOs will sit at polling stations on January 18
गाजियाबाद। रविवार 18 जनवरी को सभी मतदेय केंद्रों पर बीएलओ बैठेंगे और मतदाताओं को आलेख्य सूची पढ़कर सुनाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने निर्देश दिया कि यह कार्रवाई मिशन मोड में कराई जाए। सभी बीएलओ पर्याप्त संख्या में फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 सहित घोषणा पत्र उपलब्ध रखें। सभी मतदेय स्थलों पर समय पर उपस्थित रहें। इसके अलावा पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, बूथ लेवल एजेंट इसके लिए प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन

एडीएम फाइनेंस सौरभ भट्ट ने बताया कि इसके अलावा 31 जनवरी और एक फरवरी को भी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर बैठेंगे। रविवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक मतदेय स्थल पर बैठेंगे और मतदाताओं की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है उनको नोटिस के जरिए जो तिथि दी जाएगी उस तिथि पर प्रस्तुत होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। जिन मतदाताओं के पते बदल गए हैं वह फार्म-8 भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। यह फार्म ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक लाख 96 हजार नए मतदाता जुड़े
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान भी तेजी से चल रहा है। इसके अभी तक कुल एक लाख 96 हजार मतदाताओं के आवेदन मिल चुके हैं। जिले में अभी अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर तक जो 18 वर्ष के हो जाएंगे वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि जो युवा 18 वर्ष के हो गए हैं या होने वाले वह फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। फार्म-6 मतदेय स्थलों पर बीएलओ के पास मिल जाएंगे नहीं तो ऑनलाइन फार्म डाउनलोड करके भी भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed