{"_id":"6ad7bdaa2acdca0bfc00245c","slug":"simran-sharma-wins-gold-in-200m-at-asian-para-games-celebrations-at-home-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111241-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एशियन पैरा गेम्स में सिमरन शर्मा ने 200 मीटर में स्वर्ण जीता, घर में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एशियन पैरा गेम्स में सिमरन शर्मा ने 200 मीटर में स्वर्ण जीता, घर में जश्न
विज्ञापन
रूबी, फाइल फोटो
मोदीनगर। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स-2026 में स्वर्ण जीतने की खबर आते ही मोदीनगर में जश्न का माहौल बन गया। कृष्णाकुंज कॉलोनी में सिमरन शर्मा के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया, परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
तिबड़ा मार्ग स्थित कृष्णाकुंज निवासी पैरा एथलीट सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर टी-12 स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24.80 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ उन्होंने एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। खास बात यह है कि ईरान की हाजर सफरजादेह के नाम भी इसी स्पर्धा में 24.80 सेकंड का रिकॉर्ड दर्ज था, जिसकी सिमरन ने बराबरी की।
सिमरन ने फाइनल में शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और पहले स्थान पर रहीं। उनकी इस जीत से पूरे मोदीनगर में खुशी की लहर है। मां सविता, भाई आकाश और भाभी निशा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। परिजनों ने बताया कि सिमरन लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं और उनका अगला लक्ष्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स-2028 में होने वाले पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण जीतना है।
विज्ञापन
सिमरन पेरिस पैरालंपिक-2024 में कांस्य और हांगझोउ एशियन पैरा गेम्स में रजत जीत चुकी हैं। इस बार स्वर्ण जीतकर उन्होंने नया मुकाम हासिल किया है।
वहीं मुरादनगर के प्रदीप कुमार ने पुरुषों की भाला फेंक एफ54 श्रेणी में 27.45 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर रजत पदक जीता।