फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Simran Sharma from Ghaziabad won a gold medal at the 2026 Asian Para Games

एशियन पैरा गेम्स: गाजियाबाद की सिमरन शर्मा ने जीता स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ 24.80 सेकंड में पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Tue, 20 Oct 2026 07:19 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 20 Oct 2026 07:19 PM IST
सार

जापान के आइची-नागोया में चल रहे 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में गाजियाबाद की पैरा एथलीट सिमरन शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश व जिले का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
Simran Sharma from Ghaziabad won a gold medal at the 2026 Asian Para Games
सिमरन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान के आइची नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स- 2026 में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोदीनगर निवासी सिमरन शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। परिजनों ने बताया कि सिमरन  का अगला लक्ष्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स 2028 में होने वाले पैरा ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है। 

विज्ञापन


तिबड़ा मार्ग स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी सिमरन शर्मा पैरा एथलीट है। परिजनों ने बताया कि सिमरन जापान के आइची नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स- 2026 में भाग ले रही है। मंगलवार को सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 24.80 सेकंड का समय निकालकर एशियाई पैरा खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


सिमरन ने फाइनल में शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और 24.80 सेकंड में दौड़ पूरी करके पहला स्थान हासिल किया। उनका यह समय एशियाई पैरा खेलों का नया रिकॉर्ड बना। खास बात यह है कि हाजर सफरजादेह के नाम भी इसी फाइनल में 24.80 सेकंड का पिछला एशियाई पैरा खेल रिकॉर्ड दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही परिजनों को सिमरन के स्वर्ण पदक जीतने की जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। सिमरन की मां सविता,भाई आकाश और भाभी निशा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सिमरन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

परिवार वालों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed