{"_id":"5755c7674f1c1b091d9c582d","slug":"siddharth-kashyap-bailable-warrant-police-said-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ कश्यप के गैर जमानती वारंट जारी, पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ कश्यप के गैर जमानती वारंट जारी, पुलिस ने दी दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी कश्यप की मौत के मामले में नामजद उसके देवर सिद्धार्थ कश्यप के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। सीजेएम कोर्ट से यह वारंट जारी हुए हैं। सिद्धार्थ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप के बेटे डा. सागर की पत्नी हिमांशी 6 अप्रैल को अपने ही घर के बाथरूम में मृत मिली थी। उसके सिर में गोली लगी थी। इस मामले में हिमांशी के परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री, बेटे सागर, सिद्धार्थ के अलावा दो बेटियों को नामजद कराया था।
विज्ञापन
इनमें से सांसद, सागर और देवेंद्री को पुलिस ने 7 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाकी आरोपी तभी से फरार हैं। सीजेएम कोर्ट ने अब फरार चल रहे सांसद के छोटे बेटे सिद्धार्थ के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
कविनगर इंस्पेक्टर अशोक सिसोदिया ने बताया कि सिद्धार्थ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।