फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shyama Prasad Mukherjee Park picnic spot will

पिकनिक स्पॉट बनेगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क

Fri, 30 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shyama Prasad Mukherjee Park picnic spot will
वाहन पार्किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गाजियाबाद। शहर के लोगों को जल्द ही एक और पिकनिक स्पॉट मिलेगा। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क को नगर निगम पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप करेगा। इसके लिए निगम ने प्राइवेट फर्मों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा है। प्राइवेट कंपनियों की ओर से मिलने वाले प्लान के आधार पर निगम निर्णय लेगा।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रांस हिंडन एरिया में पिकनिक स्पॉट के रूप में कई पार्क और सिटी फॉरेस्ट विकसित हो चुके हैं, लेकिन सिस हिंडन एरिया में ऐसा स्पॉट नहीं है। वर्ष 2012 में पूर्व नगर आयुक्त जितेंद्र सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क को पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप करने के लिए प्राइवेट कंपनी को देने की प्लानिंग की थी, लेकिन पार्षदों ने इसका विरोध कर दिया था।
विज्ञापन


उनका कहना था कि निगम अपना पार्क प्राइवेट कंपनी के हाथों में नहीं देगा। अब एक बार फिर ऐसी ही कवायद शुरू की गई है। महापौर अशु वर्मा और नगर आयुक्त अब्दुल समद की सहमति के बाद निगम ने प्राइवेट कंपनियों से ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा का कहना है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के एक हिस्से में मनोरंजन के लिए झूले, बेंच, बोटिंग, एडवेंचर पार्क तैयार किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों के खानपान के लिए फूड स्टाल्स भी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट फर्मों से ईओआई मिलने पर निर्णय लिया जाएगा किस फर्म से काम कराया जाएगा।

एक करोड़ से सौंदर्यीकरण कराएगा निगम
गाजियाबाद। भाजपा की श्रद्धा का केंद्र डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर विकसित पार्क पर नगर निगम जल्द ही एक करोड़ रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण कराएगा। करीब साढ़े तीन लाख की लागत से इंटरलॉकिंग पैदल पार पथ बनाया जाएगा।

16.87 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल की मरम्मत और रंगाई-पुताई होगी। 21.34 लाख के बजट से श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के आसपास लाल पत्थर और मूर्ति के चारों ओर शीशा लगाया जाएगा और 22 लाख रुपए खर्च कर 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा।


यह पहला मौका है जब शहर में इतना ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। पार्क की सिंचाई के लिए 30 लाख रुपये खर्च ट्यूबवेल लगाकर पंप हाउस बनाया जाएगा। महापौर का कहना है कि इसके लिए टेंडर कॉल कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed