फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shutra market closed in protest against Mathura scam

मथुरा कांड के विरोध में बंद रहा सराफा बाजार

Sat, 20 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 20 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Shutra market closed in protest against Mathura scam
व्यापारियों - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद/मोदीनगर/मुरादनगर। मथुरा में दो सराफा व्यापारियों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को शहर का सराफा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने नवयुग मार्केट में मौन रहकर धरना दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर अगर वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। मथुरा में दो सराफा व्यापारियों की हत्या और डकैती से व्यापारी वर्ग को हिला कर रख दिया है। वारदात के विरोध में सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को एक दिन के लिए बाजार बंद रखा।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर गुप्ता और अध्यक्ष नितिन गोयल के साथ दर्जनों व्यापारी नवयुग मार्केट में इकट्ठा हुए। यहां से वह बाइक रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। सराफा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश घर में घुसकर लूटपाट और हत्याएं कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर बीजेपी सरकार लोगों को सुरक्षा का सपना दिखा रही है। व्यापारियों ने धरने के बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। वहीं, रालोद नेताओं ने सराफा व्यापारियों को अपना समर्थन दिया है।

उधर, मोदीनगर-मुरादनगर में भी सराफा दुकानें बंद रहीं। मोदीनगर में व्यापारियों ने धरना दिया। मोदीनगर सराफा एसोसिएशन ने बस स्टैंड, गोविंदपुरी आदि स्थानों पर अपनी दुकानें बंद रखीं। भगवान गंज मंडी के पास व्यापारियों ने धरना देकर विरोध जताया।


एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मथुरा में सराफा व्यापारियों की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाए। धरने में कांति प्रसाद बाली, विष्णु प्रकाश बंसल, जितेंद्र सोनी, वेदप्रकाश, ब्रजमोहन, विवेक सिंहल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed