फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shot and injured due to enmity, accused absconding

Ghaziabad News: रंजिश के चलते गोली मारकर किया घायल, आरोपी फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shot and injured due to enmity, accused absconding
मुरादनगर। प्रीत विहार कॉलोनी में रंजिश के चलते गोली मारकर युवक को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी तिलकराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे मेरा बेटा अमित उर्फ मोनू घर से दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था। जब मेरा बेटा गली के बाहर मैन रास्ते पर पहुंचा तो वहां पर उसे उसका दोस्त सौरभ शर्मा मिल गया, दोनों आपस में बात करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच वहां विकास, गोलू, जोनी व गोलू पुत्र तप्पे आए और गाली-गलौज कर गोली चला दी। गोली हाथ में लगने से अमित उर्फ मोनू घायल हो गया। आरोप है कि गोली लगने के बाद अमित वहां से भागा आरोपियों ने पीछे भागते हुए उस पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि तहरीर विकास,गोलू,जोनी व गोलू निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी विकास व गोलू के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed